कोटा

कोटा ग्रामीण पुलिस को मिली बडी सफलता,अन्तर्राज्यीय मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,तीन अभियुक्त गिरफ्तार,10 मोटरसाइकिल भी की बरामद

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अन्तर्राज्यीय मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अलग अलग स्थानों पर चोरी की गई 10 मोटरसाईकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।आरोपितों ने कोटा ग्रामीण,बांरा,सवाईमाधोपुर,जयपुर व श्योपुर (एमपी)जिले में दर्जनभर वारदातों को अंजाम दिया था

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि इटावा निवासी फरियादी हरिशंकर पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर ने थाने में एक रिपोर्ट दी थी जिसके अनुसार उनसे बताया कि वह ग्रामीण विकास बैंक इटावा के पास किराने की बोडी लगाता है ओर उसकी मोटरसाईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस आरजे 20 वाईएस 2372 भूमी विकास बैंक के पास खड़ी थी।जिसको अज्ञात चोर चुरा ले गए ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज दर्ज कर

विशेष टीम का गठन कर जिले में लगातार हो रही घटनाओं की गंभीरता को देखते हुऐ वारदातों के खुलासे करने हेतू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के निर्देशन में ईटावा वृताधिकारी ओमप्रकाश सरावग  के सुपरविजन में ईटावा थानाधिकारी के नेतृत्व में कोटा ग्रामीण साईबर सेल की मदद से तकनीकी अनुसंधान कर प्रकरण के शीघ्र खुलासे एवं माल मसरुका बरामदगी के निर्देश दिये गये। घटनास्थलों पर पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण कर तकनीकी तथ्य एकत्रित करना शुरू किया गया प्रकरण के घटना स्थल  के आस पास के इलाको का सीसीटीवी फुटेज खंगाला साथ ही पूर्व में चोरी व नकबजनी की वारदातो में चालानशुदा अपराधियो को चिन्हित कर निगरानी कर ऐसे लोगों से गहनता से पूछताछ की गई एवं पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज में आये संदिग्धो की पहचान कर संदिग्ध आरोपियो का लगातार पीछा कर मोटरसाईकिल चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपी 

1.पवन मीणा पुत्र बबलू मीणा जाति मीणा उम्र 19 साल निवासी डोली 

2. रोहित उर्फ सुदामा मीणा पुत्र रामस्वरूप जाति मीणा उम्र 22 साल निवासी वार्ड न. 16 बडे मंदिर के पास इटावा थाना इटावा जिला कोटा 

3. आरिफ उर्फ राजा पुत्र जलील जाति पठान मुसलमान उम्र 26 साल निवासी ज्वालापुर थाना श्योपुर देहात जिला श्योपुर (एमपी) को गिरफ्तार किया गया एवं कोटा ग्रामीण, बांरा, सवाईमाधोपुर, जयपुर जिले एवं श्योपुर (एमपी) के अलग अलग थाना क्षेत्रो से चोरी की गई कुल 10 मोटरसाईकले बरामद की गई।

RAVI RATHOR

रवि राठौर हाड़ौती क्षेत्र के एक प्रखर और निष्पक्ष पत्रकार हैं। 'हाड़ौती न्यूज़' के माध्यम से वे कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ की हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण ख़बरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। जन-समस्याओं को बेबाकी से उठाना और सत्ता से सीधे सवाल करना उनकी पत्रकारिता की मूल पहचान है। वे मानते हैं कि ख़बरें सिर्फ सूचना नहीं, बल्कि बदलाव का एक माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button